01 जुलाई डॉक्टर्स डे

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 01 जुलाई डॉक्टर्स डे 🥀*



🔛 इंडिया में 01 जुलाई को 'डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है. तो ख़्याल आया कि इसपर भी कुछ लिखूं इस्लाम में 'इ़ल्मे त़िब्ब (Medical Science)' की बहुत अहमियत है किताबों में बहुत सारी रिवायात इसपर मौजूद हैं।

रसूलुल्लाहﷺ ने इर्शाद फ़रमाया
"تَدَاوَوْا، فَإِنَّ اللَّهَ لَمْ يَضَعْ دَاءً إِلَّا وَضَعَ لَهُ دَوَاءً...."
बीमारियों का इलाज तलाश करो क्यूंकि अल्लाहﷻ ने ऐसी कोई बीमारी नहीं बनाई, जिसकी दवा न पैदा की हो।
*📚 अबू दाऊद: 3855, व तिर्मिज़ी 2038*
*📚 मुस्नदे अह़मद 18454*

इमाम इब्ने अबी ह़ातिम राज़ी (d. 327 हि.) ज़िक्र करते हैं कि इमाम शाफ़िई़ (d. 204 हि.) ने फ़रमाया।
"إنما العلم علمان: علم الدين، وعلم الدنيا، فالعلم الذي للدين هو: الفقه، والعلم الذي للدنيا هو: الطب"

"इ़ल्म दो तरह के होते हैं:
1. दीन का इ़ल्म
2. दुनिया का इ़ल्म
दीन का इ़ल्म 'फ़िक़्ह' है और दुनिया का इ़ल्म 'त़िब्ब (Medical Science)' है।
*📚 आदाबुश् शाफ़िई़, पेज नं. 244, पब्लिकेशन: दारुल् कुतुबिल् इ़ल्मिय्यह (बेरूत), पहला एडीशन, 1424 हि./2003 ई.*

एक दूसरी जगह, इमाम शाफ़िई़ (d. 204 हि.) ने इर्शाद फ़रमाया।
"لا تسكنن بلدا لا يكون فيه عالم يفتيك عن دينك، ولا طبيب ينبئك عن أمر بدنك"
ऐसे शहर में हरगिज़ न रहो, जहां तुम्हारा दीनी मामला हल करने के लिए मुफ़्ती, और जिस्म का मामला बताने के लिए डॉक्टर मौजूद न हो.
*📚 आदाबुश् शाफ़िई़, पेज नं. 244, पब्लिकेशन: दारुल् कुतुबिल् इ़ल्मिय्यह (बेरूत), पहला एडीशन, 1424 हि./2003 ई.*

हमारी क़ौम को आज भी अमानतदार डॉक्टर्स की बहुत ज़रूरत है, न कि लुटेरों की. मुसलमानों की मेडिकल साइंस में महारत से, हिस्ट्री भरी पड़ी है. लेकिन आज हमारे यहां काम-चलाऊ डॉक्टर्स की भीड़ है. सिर्फ़ डिग्री लिए फिर रहे हैं, लेकिन तजर्बे और इ़ल्म के नाम पर ज़ीरो हैं।

इमाम ज़हबी (d. 748 हि.) ने ज़िक्र किया है कि इमाम शाफ़िई़ (d. 204 हि.) कहते थे।
"لا أعلم علما بعد الحلال والحرام، أنبل من الطب، إلا أن أهل الكتاب قد غلبونا عليه"
"मेरे नज़दीक, ह़लाल व ह़राम के इ़ल्म के बाद, सबसे बेह्तरीन इ़ल्म 'त़िब्ब (मेडिकल साइंस)' है. लेकिन यहूदी व ईसाई इसपर हम से ज़्यादा ह़ावी हो गए."
*📚 सियरु अअ़्लामिन् नुबला, जिल्द नं. 10, पेज नं. 57, पब्लिकेशन: मुअस्ससतुर् रिसालह (बेरूत), तीसरा एडीशन, 1405 हि./1985 ई.*

फिर इसके आगे ज़िक्र करते हैं कि
"كان الشافعي يتلهف على ما ضيع المسلمون من الطب، ويقول: ضيعوا ثلث العلم، و وكلوه إلى اليهود والنصارى"
"इमाम शाफ़िई़ इस बात पर ग़मगीन हुआ करते थे जो मुसलमानों ने मेडिकल साइंस को छोड़ दिया. और कहा करते थे कि मुसलमानों ने तिहाई इ़ल्म छोड़ दिया, और उसे यहूदियों व ईसाईयों के हवाले कर दिया."
*📚 सियरु अअ़्लामिन् नुबला, जिल्द नं. 10, पेज नं. 57, पब्लिकेशन: मुअस्ससतुर् रिसालह (बेरूत), तीसरा एडीशन, 1405 हि./1985 ई.*

मेरी अपनी राय में भी, एक आ़लिम के लिए *सबसे अच्छा पेशा डॉक्टर* होना ही है।



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

Comments